क्षेत्र वासियो में खुशी की लहर
*********************

हैदरगढ़ बाराबंकी । लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नवीन मंडी स्थल के निकट संचालित किड्स गैलेक्सी स्कूल को सीबीएसई बोर्ड द्वारा नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति मिल गई है। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल अंजुलिका वर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बाद विद्यालय को यह मान्यता प्राप्त हुई हैं।बताया कि अभी तक यह विद्यालय कक्षा 8 तक यूपी बोर्ड की इंग्लिश मीडियम मान्यता से संचालित हो रहा था, लेकिन अब 1 अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को नवीन पाठ्यक्रम से शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।वहीं प्रबंधक अमन वर्मा ने आधुनिक संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

