रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत तेजी से उभरता हुआ देश है और 40.0 स्कोर के साथ वह मेजर पावर की श्रेणी में मजबूती से स्थापित हो गया है। भारत की यह प्रगति आर्थिक विकास, रक्षा क्षमता और भविष्य की संसाधन शक्ति से प्रेरित मानी गई है। हालाकि रिपोर्ट कहती है कि भारत का कूटनीतिक और आर्थिक प्रभाव अभी और बढ़ सकता है और आगे इसके विस्तार के बड़े अवसर हैं।


