हमने पड़ोसियों पर नहीं US बेस पर हमले किए
मुज्तबा खामेनेई ने कहा, ईरान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है. उसने अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं किया है, बल्कि उन देशों में अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया है क्योंकि दुश्मन उन इलाकों से ईरान पर हमला कर रहा था. हम दुश्मन से नुकसान की भरपाई भी करेंगे.
ये मुमकिन नहीं हुआ तो दुश्मन को तबाह कर देंगे
ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने कहा, अगर दुश्मन नुकसान की भरपाई नहीं करेगा तो हम जितना जरूरी समझेंगे उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करेंगे. अगर ये मुमकिन नहीं हुआ तो हम दुश्मन की उतनी ही प्रॉपर्टी तबाह कर देंगे. उन्होंने रेजिस्टेंस फ्रंट के लड़ाकों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि हम रेजिस्टेंस फ्रंट के देशों को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं.
मुश्किलों के बावजूद हिजबुल्लाह हमारी मदद कर रहा
उन्होंने कहा, कुर्बानी देने वाला हिजबुल्लाह तमाम मुश्किलों के बावजूद ईरान की मदद के लिए आगे आया है. बहादुर इराकी रेजिस्टेंस ने भी पक्के इरादे से उसी रास्ते पर चलना जारी रखा है.बता दें कि अमेरिका-इजराइल के साथ जारी युद्ध के बीच पद संभालने के बाद मुज्तबा का ये पहला बयान है, जो कि सरकारी टेलीविजन पर पढ़ा गया. वो कैमरे पर नहीं दिखे.संपादक राम करन सिंह मानस न्यूज़ नेटवर्क

