US ने ईरान के इस्फाहन शहर पर किया भीषण बम धमाके।

स्फाहान वही जगह है, जिसे ईरान का सबसे महत्वपूर्ण परमाणु गढ़ माना जाता है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना ने यहाँ 1000 किलो के ‘बंकर बस्टर’ बमों का इस्तेमाल किया है, जो जमीन के कई फीट नीचे बने कंक्रीट के किलों को भी मटियामेट करने की ताकत रखते हैं।

ट्रंप ने खुद शेयर किया हमले का वीडियो

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध खत्म करने की चर्चाएं जोरों पर थीं, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने खुद इस विनाशकारी ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दुनिया को चौंका दिया है। वीडियो में इस्फाहान शहर के आसमान में आग के गोले और भीषण धमाकों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। हालांकि, अभी तक यह आधिकारिक रूप से साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में ईरान के परमाणु संयंत्रों को कितना नुकसान पहुंचा है, लेकिन धमाकों की तीव्रता किसी बड़ी तबाही की ओर इशारा कर रही है।

इस्फाहान ही क्यों था अमेरिका के निशाने पर?

इस्फाहान शहर अमेरिका और इजरायल की आंखों की किरकिरी लंबे समय से बना हुआ है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने अपना करीब 540 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) यहीं के अंडरग्राउंड ठिकानों में छिपा रखा है। मंगलवार को हुए इस हमले में अमेरिका के साथ इजरायल की भागीदारी की भी खबरें हैं। दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने ईरान को जो 15 सूत्रीय मांगें भेजी थीं, उनमें इस्फाहान, नतांज और फोर्डो जैसे परमाणु केंद्रों को पूरी तरह नष्ट करने की शर्त शामिल थी, जिसे ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया था।

बंकर बस्टर बम: पाताल में छिपे दुश्मनों का काल

संपादक -रामकरन सिंह मानस न्यूज़ नेटवर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *